जहानाबाद, फरवरी 27 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुरारी पंचायत अंतर्गत झिकटिया गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण डीआरडीए डायरेक्टर मुकेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्धता की विस्तार से समीक्षा की। कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं और संवेदक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेडियम परिसर में बन रहे खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री की जांच करते हुए उन्होंने तकनीकी पदाधिकारियों को नियमित मॉनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.