अररिया, दिसम्बर 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जनवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित अररिया आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस क्रम में शुक्रवार को डीआरडीए के डायरेक्टर सौरभ कुमार प्रखंड के ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन स्थल के रुप में विकसित के लिए लगभग लगभग 14 करोड़ की लागत से बाबा सुंदर नाथ धाम में हो रहे विकास कार्यो का जाएजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डुमरिया पंचायत के डूब्बा टोला चैता स्थित डब्लूपीयू, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवास व यूएमएस कबीर टोला सुंदरी का भी निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं कमलदाहा पंचायत के पंचायत सरकार भवन, जीविका व मनरेगा भवन, केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के खेल का मैदान आदि जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.