गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- - जीएमएस मैदान में शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट हुआ गाजियाबाद, वंदना। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट में शनिवार को वीनस अकादमी और डीआरजेपी अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में डीआरजेपी अकादमी ने दो विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर वीनस अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। टीम से अंश ने 141 और अरनव त्यागी ने 101 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से कार्तिक ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए डीआरजेपी अकादमी ने 39.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 377 रन बना लिए। तन्मय ने 114 और कृषव ने 100 रन की पारी खेली। वीनस अकादमी से अरनव ने तीन और वंश ने दो विकेट लिए। तन्मय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...