जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया शुक्रवार रात फिर टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और टिकट केंद्र प्लेटफार्म वेटिंग हॉल एवं अन्य जगहों पर यात्री सुविधा संसाधनों की जांच करेंगे। बताया जाता है कि डीआरएम का काफिला रात 10 बजे बाद टाटानगर आएगा। शनिवार को दिनभर टाटानगर रेल क्षेत्र के विभिन्न विभागों और क्वार्टर कॉलोनी का निरीक्षण कर डीआरएम शाम 5 बजे चक्रधरपुर लौटेंगे। बताया जाता है कि टाटानगर निरीक्षण के दौरान स्टेशन विकास कार्य से जुड़े अधिकारी भी रहेंगे ताकि योजना पर काम शुरू करने पर विचार विमर्श हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...