बांदा, मार्च 14 -- बांदा। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर सुधार के निर्देश दिए। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सहायक चिकित्सा यान, स्टेशन परिसर में स्थित स्टालों, पार्किंग एरिया, सभी प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए जीआरपी कार्यालय और आरपीएफ कार्यालय का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में समाजसेवी संस्था रोटी बैंक के लगाए गए नि:शुल्क प्याऊ की सराहना की। इसके साथ ही चित्रकूट क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कुछ बेहतर व्यवस्थाओं और कार्यों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप इनाम की घोषणा की। डीआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में हॉलिडे होम विकसित...