वाराणसी, मई 17 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी) के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने रविवार को कादीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्टेशन की व्यवस्था और रेल पटरियों की सेफ्टी परखी। डीआरएम ने कौवापुर जाने वाले कच्चे रास्ते को भी देखा।कौवापुर से कादीपुर आने के लिए एकमात्र यही रास्ता है। इस मार्ग का लगभग 300 मीटर भाग कच्चा है, जो बरसात के दिनों में चलने लायक नहीं रहता है। ग्रामीणों से हुई बातचीत में डीआरएम ने मार्ग की नापी करवाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत के हिस्से का निर्माण जनप्रतिनिधियों से कराइए। अगर एनओसी की जरूरत होगी तो रेलवे दे देगा। रेल के हिस्से का निर्माण दिखवाया जाएगा।डीआरएम ने कादीपुर रेलवे स्टेशन पर अभिलेखों और कक्षों के रखरखाव, पेयजल समेत अन्य यात्...