मुरादाबाद, जुलाई 2 -- उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को मुरादाबाद से मीरानपुर कटरा स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड पर संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, रेल अवसंरचना तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मीरानपुर कटरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने गति शक्ति टर्मिनल के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत प्लांट में कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे के माध्यम से माल यातायात को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार, उद्योग एवं रेलवे के मध्य बेहतर समन्व...