झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार को ललितपुर, महाराजा छत्रसाल छतरपुर एवं टीकमगढ़ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा स्टेशन पर चल रहे विकास एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों के निष्पादन के निर्देश दिए। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर एवं सहज सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन पर व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह ...