गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने बुधवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (जेडआरटीआई), गाजीपुर का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संस्थान की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने महिला प्रशिक्षु कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। इसके अलावा डिजिटल डिस्प्ले...