उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता उ.म. रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर विंडो निरीक्षण कर रेलवेे ट्रैक मेंटनेस के साथ अमृत भारत के स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को परखा। जहां कमी नजर आए, उसे अधिकारियों को नोट कराकर दूर कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए। गर्मी को लेकर पेयजल व्यवस्थापर िवशेषकर फोकस रहा।शुक्रवार को स्पेशल निरीक्षण यान से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा समेत मंडलीय अधिकारियों के साथ एक दिवसीय दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने विंडो निरीक्षण से झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक को देखा। पुल पुलियों के साथ रेलवे के ओवरब्रिज पर नजर डाली और तो और पिरौना से कालपी के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर के बारे में पूछा। अमृत भारत में चयनित उरई व पुखरायां रेलवे स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। ...