मधुबनी, फरवरी 24 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को रेल प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दोनों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहस की सराहना की। गाड़ी संख्या 75217 पर ड्यूटी के दौरान तैनात लोको पायलट मुकेश कुमार और सहायक लोको पायलट संदीप कुमार ठाकुर को डीआरएम कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इन दोनों रेलकर्मियों ने बीते 21 फरवरी को तमुरिया स्टेशन के पास ट्रैक पर रखे एक लोहे के खंड को समय रहते देख लिया था। अपनी जान की परवाह किए बिना और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.