चंदौली, अप्रैल 9 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल के सासराम स्टेशन पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा, परिचालन व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का समग्र अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएफसीसी तथा भारतीय रेल के ट्रैक के बीच सासाराम में स्थित प्वाइंट्स एवं उनके इंटरफेस एवं ट्रैक की स्थिति की समीक्षा की गई। यह व्यवस्था रेल परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से विभिन्न नेटवर्क के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती है। डीआरएम ने सिग्नलिंग एवं प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संरक्षा मानकों के कठोर अनुपालन पर बल दिया। इसके अतिरिक्त स्टेशन के प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर स्वच्छता, बैठने की व्य...