डीआरएम ने रेल खंडों का किया निरीक्षण
झांसी, जून 24 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने परख निरीक्षण यान के माध्यम से ग्वालियर-कैलारस एवं रायरू-हेतमपुर खंडों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल संरक्षा, ट्रैक की स्थिति, रेल संरचना एवं परिचालन व्यवस्थाओं को देखा। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अधिनस्थों को उचित दिशा-निर्देश दिए। ग्वालियर-कैलारस खंड के निरीक्षण के दौरान कैलारस स्टेशन के समीप चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। डीआरएम ने कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कैलारस स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कक्ष, बैटरी रूम, कैटरिंग स्टॉल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अग्नि सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.