लखनऊ, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा, संरक्षा, भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी पहलों के बारे में जानकारी साझा की गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रेलवे के प्रयासों की सराहना की। भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को निरंतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.