चंदौली, जुलाई 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको शेड तथा स्टेशन के दक्षिणी एवं मुख्य उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया का बुधवार की दोपहर डीआरएम उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। लोको शेड के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उपलब्ध सुविधाओं, अनुरक्षण कार्यों तथा विभिन्न उपकरणों के तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत यात्रियों के सुचारू आवागमन व्यवस्था के लिए जंक्शन के दक्षिणी तथा मुख्य उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया के विकास संभावनाओं को लेकर जानकारी ली। वही सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों एवं वाहनों की आवाजाही, जीटी रोड से दोनों प्रवेश स्थानों पर मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचकर अ...