गंगापार, अप्रैल 23 -- गुरुवार को प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं रेलवे आवासों में 24 घंटे निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम अपने विशेष रेलवे वाहन से स्टेशन पहुंचे और सबसे पहले कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो, स्टेशन परिसर तथा शंकरगढ़ सदर बाजार से जुड़े 415-बी रेलवे फाटक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से आकलन किया और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्...