डीआरएम ने मुरादाबाद-बरेली रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद से बरेली तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलखंड में संरक्षा एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं, रेलपथ एवं रेल परिसंपत्तियों की स्थिति तथा समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलपथ, ट्रैक के आसपास की व्यवस्थाओं, समपार फाटकों, पुलों एवं अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का चलती ट्रेन से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य रेलखंड की समग्र स्थिति का जायजा लेते हुए संरक्षा, परिचालन एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करना रहा। बरेली जंक्शन पहुंचने के उपरांत डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.