चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के अप डिपार्चर यार्ड में रविवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यार्ड क्षेत्र में सघन निरीक्षण के साथ अप डिपार्चर यार्ड- लाइन संख्या 1 तथा रिलीफ लाइन में संचालित गतिविधियों का विशेष रूप से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने अप डिपार्चर यार्ड- लाइन संख्या 1 सहित वहां शंटिंग मूवमेंट का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। वही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी प्रक्रियाओं को सदैव पूर्ण सतर्कता एवं संरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न करते रहने के निर्देश दिए। शंटिंग कार्य के दौरान प्रत्येक मूवमेंट पर सतत निगरानी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, रिलीफ लाइन में चल रहे स्लीपर रिन्यूअल कार्य व ...