डीआरएम ने बनारस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, हिटी। रेल यात्रियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने बनारस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन पर पेयजल की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव की व्यवस्था देखी। डीआरएम ने पेयजल की गुणवत्ता स्वयं जांची। क्लोरीन की मात्रा तथा ई-कोली बैक्टीरिया की जांच के लिए कोलीफॉर्म किट से पेयजल के नमूने लिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पेयजल की नियमित जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन की जानकारी ली। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर की पानी टंकियों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने टंकियों की आंतरिक एवं बाहरी स्वच्छता, ढक्कन की स्थिति, आसपास के क्षेत्र की सफाई तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित उपकरणों के रखरख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.