डीआरएम ने बंडामुंडा से किया ट्रेनों के परिचालन का निरीक्षण
चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार शाम को राउरकेला रेलवे स्टेशन को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्लेफार्म के दुकानों की जांच की। साथ ही यहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं प्लेटफार्म के साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद देर रात लगभग 11 बजे बंडामुंडा पहुंचे। बंडामुंडा में एरिया कंट्रोल कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां के अधिकारियों से ट्रेनों के परिचालन सबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दिनभर हुए ट्रेनों के परिचालन और समय सारिणी की जांच की। इस दौरान बंडामुंडा एरिया कंट्रोल कार्यालय से पास हुए माल गाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों के परिचालन सबंधी स्थितियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने बंडामुंडा एरिया कंट्रोल रुम से किया ट्रेनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.