चक्रधरपुर, जून 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार शाम को राउरकेला रेलवे स्टेशन को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्लेफार्म के दुकानों इत्यादि का जांच किया।

बंडामुंडा एरिया कंट्रोल कार्यालय का निरीक्षण साथ ही यहां चल रहे विभिन्न परियोजनाओं एवं प्लेटफार्म के साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद देर रात लगभग 11 बजे बंडामुं़डा पहुंचे। बंडामुं़डा में एरिया कंट्रोल कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां के अधिकारियों से ट्रेनों के परिचालन सबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दिनभर हुए ट्रेनों के परिचालन और समय सारिणी की जांच की। इस दौरान बंडामुंडा एरिया कंट्रोल कार्यालय से पास हुए माल गाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों के परिचालन सबंधी स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल कार्...