समस्तीपुर, जुलाई 28 -- समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मंगलवार को रेल मंडल के दो लोको पायलट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर 25 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठी एक बुजुर्ग महिला की जान बचायी थी। इस उत्कृष्ट कार्य के लिये डीआरएम ने लोको पायलट शिवराज एवं वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ब्रजेश कुमार का हौसला आफजाई करते हुये उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर रेल कर्मियों को संबोधित करते हुये डीआरएम ने कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन व कार्य के दौरान किसी की जिंदगी बचाना बहुत ही परोपकार का कार्य है। यह भी पढ़ें- आदित्य नारायण बने जून 2026 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी और यह कर्मियों की सूझबूझ, दूरदर्शिता, ...