चंदौली, अप्रैल 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम-आरा रेलखंड का सोमवार को डीआरएम उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रेलखंड में यात्री सुविधाओं, संरक्षा मानकों तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। वही मंडल रेल प्रबंधक ने सासाराम जंक्शन तथा विक्रमगंज स्टेशन पर उतरकर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, पार्किंग, स्वच्छता तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीआरएम ने निरीक्षण के क्रम में स्टेशनों पर संचालित खानपान स्टॉलों, पेयजल व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया गया। उपलब्ध खाद्य सामग्री की स्वच्छता, गुणवत्ता, वैधता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्धता की जांच की गई...