पूर्णिया, मार्च 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीआरएम किरेंद्र नरह ने जलालगढ़ रेलवे यार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीओएम अजितेश दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने शिवाजी कॉलोनी के लोगों को हो रही आवागमन की समस्या पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने यार्ड परिसर के पश्चिमी हिस्से में बन रही सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआरएम ने ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.