पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने शनिवार को डीडीयू जंक्शन से निरीक्षण यान से चल निरीक्षण करते हुए जपला स्टेशन पहुंचकर पूरे परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने जपला स्टेशन पर जारी विकास कार्य के साथ स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम, आरपीएफ पोस्ट, सहित सिग्नल, इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग से संबंधित कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर तथा रेल क्षेत्र में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। स्टेशन पर स्थापित सोलर पैनलों की स्थिति के अद्यतन स्थिति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। जपला स्टेशन पर स्थापित अग्निशमन यंत्र का भी उन्होंने परीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.