डीआरएम ने गुरपा-गझंडी रेल घाटी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गया, जुलाई 24 -- धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने शुक्रवार की शाम गया-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर रेल परिचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे डीआरएम स्पेशल ट्रेन से कोडरमा से बंधुआ स्टेशन तक पहुंचे और पूरे रेलखंड का निरीक्षण किया। इसके बाद डाउन लाइन से पुनः विंडो निरीक्षण करते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन में स्थित तीन प्रमुख रेल टनलों (पहाड़ी रेल गुफाओं) का विशेष रूप से सुरक्षात्मक निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पथ, टनलों की सुरक्षा व्यवस्था व परिचालन संबंधी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए साथ चल रहे विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम गया-कोडरमा रेलखंड के गझंडी, दिलवा, लालबाग, नाथगंज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.