डीआरएम ने किया रैली निकाल कर पर्यावरण सुरक्षा में भागीदारी बनने का आह्वान
चक्रधरपुर, मई 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में शुक्रवार को मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया के नेतृत्व में एक रैली निकाल पर्यावरण सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। मंडल के पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुरुआत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के सामने से एक रैली निकाल कर की गई। रैली में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीएमई पी के मिश्र समेत तमाम विभागों के शाखा प्रबंधक, रेलवे कर्मचारी, खिलाड़ी, स्काउटस एंड गाइडस के छात्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने शामिल होकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। वीआईपी गेट से निकाली गई रैली रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने होते हुए रनिंग, रेलवे अस्पताल, बंगाल क्लब के पास सड़क पांचमोड़ होते हुए पुन: वीआईपी गेट पहुंची। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए रेल अफसरों ने ली शपथ रैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.