सहारनपुर, जनवरी 30 -- शुक्रवार को दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी ने टपरी से दोपहर के समय रामपुर मनिहारान होते हुए रेलवे स्टेशन के देवबंद रोड स्थित फाटक का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने करीब 30 मिनट रेलवे अधिकारियों, इंजीनियर के साथ रेलवे ट्रैक को देखकर जांच कराई और रेलवे इंजीनियर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में वह स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करते हुए शामली की ओर चले गए। निरीक्षण के दौरान शामली यातायात निरीक्षक सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक प्रताप कुमार, इंजीनियर अर्शी सहित रेलवे अधिकारी, इंजीनियर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.