डीआरएम ने किया मेमू शेड का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन
सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने मेमू शेड का निरीक्षण कर वहां विकसित की गई नई तकनीकी सुविधाओं का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिचालन दक्षता बढ़ाने और ट्रेनों की विश्वसनीयता सुधारने के उद्देश्य से तैयार विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मेमू शंटिंग मोटर कोच 'सार्थी' का उद्घाटन किया गया। बताया कि यह कोच एक कंडम घोषित मेमू मोटर कोच को रीफर्बिश कर तैयार किया गया है, जिसमें दोनों ओर ड्राइवर कैब की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 'सार्थी' का उपयोग यार्ड और शेड के भीतर शंटिंग कार्यों के लिए किया जाएगा। पहले शंटिंग के लिए पूरी 8 या 12 कोच वाली रेक का उपयोग करना पड़ता था, जिससे अधिक स्थान घिरता था और संचालन में कठिनाई आती थी। नए मोटर कोच के उपयोग से कम स्थान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.