डीआरएम ने किया निरीक्षण, बरसात में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
कोडरमा, जुलाई 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने शुक्रवार को धनबाद से बंधुआ स्टेशन तक रेलखंड का विशेष निरीक्षण किया। बरसात के मौसम में संभावित जोखिमों को देखते हुए उन्होंने गझण्डी स्टेशन, घाट सेक्शन और कोडरमा-बंधुआ के बीच स्थित तीन सुरंगों (टनल) का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने स्पीक (निरीक्षण) ट्रेन से रेलखंड का निरीक्षण किया। गझंडी स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुककर उन्होंने स्टेशन कार्यालय, रिले रूम सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घाट क्षेत्र के उन संवेदनशील स्थानों का दौरा किया, जहां बरसात के दौरान भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.