कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड में संरक्षा, संरचनात्मक सुविधाओं एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। कोडरमा स्टेशन के निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विकास की बुलंदियां छू रहा है कोडरमा जिला: अन्नपूर्णा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...