फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए टूंडला-इटावा रेल खंड का निरीक्षण यान से व्यापक विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे इटावा जंक्शन एवं शिकोहाबाद जंक्शन के निर्माणाधीन स्टेशन भवन के सिविल कार्यों, संरचनात्मक प्रगति, यात्री सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों तथा निर्माण गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्रवेश-निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, शौचालय, जल निकासी व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा की। स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण, स्थानीय संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.