डीआरएम ने किया जलालगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड स्थित जलालगढ़ रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन चौथे यार्ड के कार्य में हो रही देरी पर बुधवार को कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने संबंधित अधिकारियों और संवेदक को फटकार लगाई। डीआरएम शाम को स्पेशल ट्रेन से जलालगढ़ स्टेशन पहुंचे और निर्माणाधीन यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि करीब आठ महीने से कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कार्य की गुणवत्ता और रफ्तार दोनों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीआरएम ने यार्ड से सटी शिवाजी कॉलोनी के लिए निर्माणाधीन रास्ते का भी निरीक्षण किया। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और बारिश में कटाव रोकने के लिए आरसीसी सड़क निर्माण कराने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.