कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, एक संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने बुधवार को मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया। डीआरएम ने कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर अवस्थित दलन, रानीपतरा, पूर्णिया, जलालगढ़, अररिया कोर्ट, अररिया एवं रहमतपुर का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और परिचालन प्रणाली का गहराई से जायजा लिया तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशनों के गुड्स शेड पहुंचे, जहां माल लोडिंग एवं अनलोडिंग की व्यवस्था, उपलब्ध संसाधन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि माल ढुलाई को और अधिक सुगम, तेज एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके और रेलवे के राजस्व में वृद्धि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.