चंदौली, अगस्त 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की शाम डीआरएम उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रावण मास में यात्री सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली। वही कांवरियों की भीड़ की सुरक्षा पुख्ता करने के साथ सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। ताकि कांवरियों के अलवा अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना निरीक्षण के दौरान स्टेशन के मुख्य यात्री हाल, मुख्य फुट ओवर ब्रिज और उससे जुड़े सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। एफओबी से खड़े होकर उन्होंने सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति को भी देखा। निर्देश दिया कि प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश एवं निकास मार्ग हमेशा सुगम, सुरक्षित और अवरोधमुक्त रखे जाएं, ताकि यात्रियों को आने-...