आदित्यपुर, मार्च 9 -- आदित्यपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर मंडल में आदित्यपुर जुलाई 2018 से महिला स्टेशन घोषित है। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर सही मायने में महिला प्रधान स्टेशन दिखा। आदित्यपुर स्टेशन से आसनसोल पैसेंजर का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों के जिम्मे था। ट्रेन में लोको पायलट, गार्ड और टिकट निरीक्षक भी महिलाएं थीं, जबकि जनरल और आरक्षित काउंटर में पहले से महिलाएं नियुक्त हैं। महिला रेलकर्मियों के सम्मान में समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया व एडीआरएम अजितेंद्र त्रिपाठी पत्नी के साथ शामिल हुए। वहीं, चक्रधरपुर एवं टाटानगर के अन्य रेल अधिकारियों ने भाग लिया।डीआरएम ने कहा कि रेल मंडल में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मंडल के विभिन्न स्...