बरेली, मार्च 3 -- इज्जतनगर रेल मंडल में न्यू मॉडल रेल कॉलोनी स्थित मैत्री सामुदायिक केंद्र में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने 26 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। 19 फरवरी को गोरखपुर मुख्यालय में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर इज्जतनगर मंडल के 'बी' श्रेणी के रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी और लालकुआं कोचिंग डिपो को सर्वोत्तम व्यवस्थित कोचिंग डिपो शील्ड प्रदान की गई। 'डी' एवं 'ई' श्रेणी के अंतर्गत आने वाले इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को भी सर्वोत्तम स्वच्छ रेलवे स्टेशन ट्राफी का पुरस्कार मिला था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन सभी 26 कर्मचारियों को डीआरएम वीणा सिन्हा ने सोमवार को सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.