डीआरएम झांसी-बांदा रेलखंड का किया निरीक्षण
झांसी, जुलाई 3 -- झांसी। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने परख निरीक्षण यान से झांसी-बांदा रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बारसात में ट्रैक, संरक्षा व्यवस्थाओं तथा रेल परिचालन की तैयारियों का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कबरई स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। फिर उन्होंने बदौसा स्टेशन का निरीक्षण किया। खुरहंड-अतर्रा-बदौसा ट्रैक दोहरीकरण (डबलिंग) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग से पूर्व की तैयारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.