समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- समस्तीपुर | निप्र नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक पर बुधवार की देर शाम डीआरएम कार्यालय की एक महिला कर्मी के गले से उच्चकों ने चेन स्नैचिंग कर ली।घटना उस समय हुई जब महिला रेल कर्मी डीआरएम कार्यालय से अपनी ड्यूटी समाप्त करीब साढ़े 6 व 7 बजे के बीच अपने घर स्कूटी से जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर चैन स्नैचिंग कर फरार हो गये। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार उच्चके काफी दूर फरार हो गये। पीड़ित महिला रेल कर्मी मीनाक्षी सिंह ने तुरंत नगर थाना पहुंच मामले की शिकायत की। चेन की अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक आंकी गयी है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता को आवेदन देने को कहा गया है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.