डीआरएम गया जंक्शन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गया, अगस्त 8 -- श्रावण महीने में गया जंक्शन पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़ के बीच शनिवार देर शाम डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने गया जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। अचानक निरीक्षण से स्टेशन प्रशासन और संबंधित अधिकारियों में भी हलचल रही। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने तथा स्टेशन परिसर में व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। रेल उन्होंने यात्रियों के साथ विशेष रूप से श्रावण महीने में कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह सहित कई आसानी अधिकारी मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.