सहारनपुर, जनवरी 28 -- अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बुधवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण फरवरी माह में प्रस्तावित महाप्रबंधक (जीएम) के संभावित दौरे को लेकर किया गया। डीआरएम ने स्टेशन की सुरक्षा, सफाई और इंजीनियरिंग व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। डीआरएम सुबह करीब 11:30 बजे स्पेशल ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे और लगभग चार घंटे तक स्टेशन परिसर एवं उससे जुड़े विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टिकट घर के पास लगी बैग स्कैनर मशीन की जांच के समय तैनात ऑपरेटर मशीन को सही ढंग से संचालित नहीं कर पाया। इस पर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ऑपरेटरों के समुचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की रेलिंग पर कंबल और कपड़े सूखते देख डीआरएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.