डीआरएम का निरीक्षण यान टुनिया स्टेशन के पास ब्रेक डाउन
चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- गुरुवार को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया का निरीक्षण यान तकनीकी खराबी के कारण टुनिया स्टेशन के पास ब्रेक डाउन हो गया। निरीक्षण यान पर सवार डीआरएम अपने मातहत अधिकारियों के साथ चक्रधरपुर से राउरकेला जाने के लिए निकले थे। यान के ब्रेक डाउन होने के बाद मरम्मत नहीं हो पाने के कारण डीआरएम समेत रेल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थगित कर वापस चक्रधरपुर लौटना पड़ा। डीआरएम और अन्य अधिकारी दोपहर करीब ढाई बजे जूनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस से वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया अधिकारियों के दल के साथ अपने सैलून परख से निरीक्षण के लिए राउरकेला जाने के लिए निकले थे। 12 बजकर 54 मिनट पर अप मेन लाइन से गुजर रहा उनका निरीक्षण यान टुनिया स्टेशन के होम सिग्नल के पास अचानक ब्रेक डाउन होकर रुक गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.