धनबाद, मार्च 31 -- धनाबद। डीआरएम कार्यालय में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र की ओर से मंडल के 31 कर्मचारियों को जनवरी 2026 माह में उनके किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडो में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं व असामान्यताओं को टाला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.