डीआरएम कार्यालय में महिला लंच रूम का शुभारंभ
लखनऊ, जून 2 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस महिला लंच रूम खोला गया है। मंगलवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम (इंफ्रा) भुवनेश सिंह और एडीआरएम (परिचालन) नीतू की मौजूदगी में वरिष्ठ महिला कर्मचारी गीता गुप्ता से इसका शुभारंभ कराया गया। डीआरएम ने कहा कि महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि महिला लंच रूम में स्वच्छ व आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.