डीआरएम कार्यालय में कर्मियों को अब चिकित्सीय सुविधा भी
लखनऊ, जुलाई 22 -- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय के नवीन ईजीआरएस कक्ष में कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा भी मिलेगी। बुधवार से इसके लिए ओपीडी शुरू कर दी गई है। यहां पर कर्मचारियों को होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक पद्धत्ति की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। डॉ. एसए खान, अंशकालिक होम्योपैथिक चिकित्सक, बादशाहनगर मंडलीय अस्पताल प्रत्येक गुरुवार को और डॉ. आरके सिंह प्रत्येक शुक्रवार को कर्मचारियों की चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे। दोनों ही प्रात: 10 से दोपहर 02 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था मंडल चिकित्सालय, बादशाहनगर में कार्यरत चिकित्सकों की ओर से मंडल कार्यालय के लगभग 500 कर्मियों को कार्यस्थल पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की है। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा, उनकी चिकित्सा सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.