चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना शनिवार को विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा, ट्रैक अनुरक्षण और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में गंजख्वाजा और चंदौली मझवार स्टेशनों के मध्य किलोमीटर 663 पर स्थित लिमिटेड हाइट सबवे (अंडरपास) का अवलोकन किया गया। इस दौरान संरचना की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षित उपयोग से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गंजख्वाजा और चंदौली मझवार स्टेशनों के मध्य किलोमीटर 662 पर चल रहे ट्रैक रिन्यूअल कार्य का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.