झांसी, मार्च 3 -- डीएफएम बिल्डिंग, डीआरएम कार्यालय, झांसी को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा शून्य प्लस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन ऊर्जा संरक्षण एवं हरित भवन मानकों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा भवन के प्रस्तुत आंकड़ों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत यह प्रमाणित किया गया कि डीएफएम बिल्डिंग का सौर ऊर्जा उत्पादन भवन की कुल विद्युत खपत से अधिक है। इस प्रकार यह भवन ऊर्जा आत्मनिर्भर की श्रेणी में आता है और लेबल से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि झांसी मंडल की हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, सतत विकास को अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भवन में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र न केवल विद्युत व्यय में कमी ला रहा है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.