डीआरआई ने 120 करोड़ की ई-सिगरेट जब्त की
नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में चल रहे ई-सिगरेट और वेप तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई बंदरगाहों, एयरपोर्ट और आईसीडी पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेप जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 120 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। डीआरआई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कई संदिग्ध खेपों की जांच की गई। जांच में पता चला कि तस्कर कस्टम जांच से बचने के लिए सामान की गलत जानकारी दे रहे थे। ई-सिगरेट और वेप को फर्नीचर और मेटल चेयर पार्ट्स जैसे सामान बताकर भारत लाया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, सभी खेप चीन से मंगाई गई थीं। जब्त किए गए वेप अलग-अलग ब्रांड, फ्लेवर और मॉडल के हैं। ध्यान रहे कि सरकार ने सार्वजनिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.