मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुजफ्फरपुर की टीम ने मधुबनी जिले के सीमावर्ती कोसी टोल प्लाजा के निकट से एक कार से 32 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा की यह खेप गुवाहाटी से मधुबनी ले जाई जा रही थी। डीआरआई की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में प. बंगाल के कुचबिहार-जलपाईगुड़ी के उदयलाल राय व शंभू सरकार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार में बॉक्स बनाकर गांजा के बंडल छिपाए गए थे। गुप्त सूचना पर डीआरआई की टीम ने कोसी टोल प्लाजा के निकट घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर इसमें 32 किलो गांजा मिला। मालूम हो कि इसी मार्ग में राजे टोल प्लाजा के निकट 23 अगस्त को डीआरआई की टीम ने कंटेनर से 225 किलो गांजा जब्त कर मध्य प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.