डीआईजी स्टांप ने संभाला कार्यभार
प्रयागराज, जुलाई 30 -- नए डीआईजी स्टांप एसबी चंद्रा ने गुरुवार को प्रयागराज में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक गाजियाबाद में एआईजी के तौर पर काम करने वाले एसबी चंद्रा की प्रोन्नति के बाद प्रयागराज में पहली पोस्टिंग है। सेवा में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले औरैया में काम किया। प्रयागराज की हंडिया तहसील में भी लगभग एक वर्ष तक सेवा दे चुके हैं। प्रयागराज आगमन पर उन्होंने यहां सर्किल रेट की खामियों को दूर करना और मानकीकरण को सही तरीके से लागू करते हुए राजस्व में बढ़ोतरी कराने को अपना लक्ष्य बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.